UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10th, 12th का रिजल्ट कल दोपहर 12:30 बजे होगा जारी, नोटिस डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | April 24, 2025 | 07:51 PM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल कोड और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद (यूपीएमएसपी) ने आज यानी 24 अप्रैल को यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने की तिथि और समय की घोषणा कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, यूपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2025 कल यानी 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा सबसे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। उसके बाद, छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट जांच सकेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल 24 अप्रैल, 2025 को दोपहर 12:30 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल को upmsp.edu.in तथा डिजिलॉकर की वेबसाइट result.digitallocker.gov.in पर देखा जा सकता है।”
Also read यूपी बोर्ड 10वीं,12वीं रिजल्ट 2025 कल 12.30 बजे, रोल नंबर, नाम से रिजल्ट चेक करें
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डेट कन्फर्म नोटिस माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के आधिकारिक एक्स हैंडल @upboardpryj पर जाकर जांच सकते हैं। कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी और 12 मार्च तक आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में कुल 54.37 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
UP Board Result 2025 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट एंड टाइम
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 तारीख की जांच कर सकते हैं:
| कक्षा | तिथि और समय |
|---|---|
| यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 | 25 अप्रैल, 12:30 बजे |
| यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 | 25 अप्रैल, 12:30 बजे |
UP Board Sarkari Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें।
- यूपी बोर्ड 10th या 12th रिजल्ट पर क्लिक करें।
- जनपद, परीक्षा वर्ष, रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार