UP Board Compartment Exam 2024: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित, जानें एग्जाम शेड्यूल
Santosh Kumar | July 5, 2024 | 12:22 PM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की जरूरत होगी। ये एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले यूपीएमएसपी द्वारा जारी किए जाएंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा 2024 की तिथि घोषित कर दी है। जो अभ्यर्थी इस वर्ष की यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर विस्तृत कार्यक्रम देख सकते हैं।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की इम्प्रूवमेंट या कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8 बजे से 11.15 बजे के बीच होगी। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे के बीच होगी।
इस बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 44,357 छात्र शामिल हो रहे हैं। इनमें से 20729 हाईस्कूल और 23,628 इंटरमीडिएट के हैं। बता दें कि बोर्ड किसी छात्र के एक या अधिकतम दो विषयों में फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका देता है। ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाती है।
Also read UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड की छात्रों-अभिभावकों से साइबर जालसाजों से सावधान रहने की अपील
UP Compartment Practical Exam Date: परीक्षा की तिथि घोषित
बोर्ड ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी है। नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा 15 और 16 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया है, जहां से इसे चेक किया जा सकता है।
यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की जरूरत होगी। इन्हें यूपीएमएसपी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। यूपी कम्पार्टमेंट परीक्षा एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार