UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | August 13, 2025 | 12:22 PM IST | 2 mins read
यूपी बीएड जेईई 2025 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने आज यानी 13 अगस्त को यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 (UP BEd JEE 2025) काउंसलिंग के लिए राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग 2025 में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग 2025 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी बीएड जेईई राउंड 1 सीट अलॉटमेंट में सीट आवंटित उम्मीदवारों को सीट की पुष्टि और शुल्क भुगतान करने के लिए 14 से 25 अगस्त तक का समय दिया गया है।
UP BEd JEE 2025 Round 1 Seat Allotment Result: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी बीएड जेईई सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं:
- आधिकारिक यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग पोर्टल पर जाएं।
- पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- “राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम” पर क्लिक करें।
- आवंटित कॉलेज देखें, अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें।
Also read
आधिकारिक सूचना के अनुसार, समय सीमा के भीतर सीट की पुष्टि और शुल्क का भुगतान नहीं करने पर आवंटन स्वतः रद्द हो जाएगा और सीट अगले राउंड में काउंसलिंग के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। शुल्क भुगतान की पुष्टि के बाद उम्मीदवारों को आवंटन पत्र में उल्लिखित कार्यक्रम के अनुसार अपने आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी।
यूपी बीएड सीट आवंटन परिणाम 2025 बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट bujhansi.ac.in और यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग पोर्टल cdn3.digialm.com/per/g21/pub/1936/ASM/WebPortal/15/index.html?1936@@15@@1 पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को काउंसलिंग कार्यक्रम में किसी भी अपडेट या बदलाव के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी गई है।
UP BEd JEE 2025 Counselling: राउंड 1 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग राउंड 1 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम | 13 अगस्त, 2025 |
|
सीट की पुष्टि और शुल्क भुगतान
|
14 से 25 अगस्त, 2025 |
|
सीट रिलीज और सीट मैट्रिक्स अपडेट
|
26 अगस्त, 2025 |
| राउंड 2 रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शुरू | 27 और 28 अगस्त, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार