UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड जेईई आवेदन तिथि बिना विलंब शुल्क के 30 अप्रैल तक बढ़ी, एग्जाम डेट में भी बदलाव
Santosh Kumar | March 29, 2025 | 04:12 PM IST | 2 mins read
आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि को सुधारने के लिए यूपी बीएड जेईई सुधार विंडो आधिकारिक पोर्टल पर 6 से 9 मई 2025 तक खुली रहेगी।
नई दिल्ली: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी बीएड जेईई) 2025 के लिए बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। यूपी बीएड जेईई 2025 पंजीकरण विंडो 15 फरवरी से खुली है, इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने यूपी बीएड जेईई 2025 परीक्षा तिथि में भी बदलाव किया है।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 से 5 मई 2025 के बीच है। इसके बाद फॉर्म करेक्शन विंडो ओपन की जाएगी।
आवेदन पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि को सुधारने के लिए 6 से 9 मई 2025 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। इसके अलावा रजिस्टर्ड उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए 25 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड जेईई एग्जाम डेट
यूपी बीएड जेईई 2025 प्रवेश परीक्षा 1 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों पर नजर रखें और समय रहते अपनी तैयारी पूरी कर लें।
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंजीनियरिंग उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
UP BEd Entrance Exam: आवेदन शुल्क
इससे पहले यूपी बीएड जेईई 2025 प्रवेश परीक्षा की तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई थी। यूपी बीएड में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 700 रुपये फीस देनी होगी। अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए फीस 1400 रुपये है। अगर कोई विलंब शुल्क के साथ आवेदन करता है तो उसे 2000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
अगली खबर
]JEE Main 2025 Admit Card: जेईई मेन एडमिट कार्ड सेशन 2 परीक्षा के लिए जारी, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड
जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल