UP Bed Exam 2024: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 10 फरवरी से भरे जाएंगे फॉर्म
Abhay Pratap Singh | February 5, 2024 | 03:53 PM IST | 1 min read
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 से 25 अप्रैल तक किया जाएगा। बीएड कोर्स में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए जून माह में काउंसलिंग आयोजित होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी बीएड जेईई) के लिए आज यानी 5 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। शैक्षणिक वर्ष 2024-26 के लिए बीएड एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (झांसी) द्वारा किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर 10 फरवरी से पंजीकरण कर सकते हैं।
आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक (ग्रेजुएशन) या परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंजीनियरिंग कैंडिडेट 55 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन की परीक्षा पास किया हो। अभ्यर्थी 10 मार्च 2024 तक यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूपी बीएड के 2 वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रत्येक वर्ष यूपी बीएड जेईई परीक्षा का आयोजन किया जाता है। यूपी बीएड जेईई में आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा। जबकि एससी व एसटी वर्ग के कैंडिडेट को ऑनलाइन माध्यम से 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
बीएड प्रवेश परीक्षा में आवेदन के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु निर्धारित नहीं की गई है। प्रवेश परीक्षा 20 से 25 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। वहीं, परिणाम 25 से 30 मई को जारी होगा। शैक्षणिक सत्र 2024-26 में बीएड कोर्स में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों के लिए जून माह में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
अगली खबर
]UPSSSC Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी ने असिस्टेंट अकाउंटेंट समेत 1828 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन किया जारी
यूपीएसएसएससी द्वारा असिस्टेंट अकाउंटेंट समेत अन्य पदों पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीकॉम की डिग्री व यूपी पेट 2023 का वैलिड स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल