Union Bank Recruitment 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन शुल्क, पात्रता
Saurabh Pandey | May 1, 2025 | 10:31 PM IST | 1 min read
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती परीक्षा में अंग्रेजी भाषा सेक्शन को छोड़कर, सभी परीक्षाएं अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के 500 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in के माध्यम से 20 मई 2025 तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 500 पदों को भरा जाएगा।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 22 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरतक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Union Bank Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
यूबीआई एसओ भर्ती 2025 के लिए एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों को 177 रुपये (जीएसटी सहित) और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1180 रुपये (जीएसटी सहित) आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
Union Bank Recruitment 2025: रिक्तियों की कैटेगरी वाइज संख्या
असिस्टेंट मैनेजर (क्रेडिट) -250 पद
- अनारक्षित - 103 पद
- ईडब्ल्यूएस - 25 पद
- ओबीसी - 67 पद
- एससी - 37 पद
- एसटी - 18 पद
असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) -250 पद
- अनारक्षित - 103 पद
- ईडब्ल्यूएस - 25 पद
- ओबीसी - 67 पद
- एससी - 37 पद
- एसटी - 18 पद
Union Bank Recruitment 2025: परीक्षा सिलेबस
- मात्रात्मक योग्यता(Quantitative Aptitude)
- रीजनिंग (Reasoning)
- अंग्रेजी भाषा (English Language)
- प्रोफेशनल नॉलेज (Professional Knowledge) (पद से संबंधित)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती परीक्षा में अंग्रेजी भाषा सेक्शन को छोड़कर, सभी परीक्षाएं अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएंगी।
Union Bank Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा / ग्रुप डिस्कशन (यदि आयोजित की जाती है) / आवेदनों की स्क्रीनिंग / या पर्सनल इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं, जो पात्र उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करता है। आवेदक को ऑनलाइन परीक्षा के प्रत्येक टेस्ट में उत्तीर्ण होना होगा।
अगली खबर
]UPSC Exam Schedule 2025: यूपीएससी सीएमएस और आईईएस/आईएसएस एग्जाम शेड्यूल जारी, upsc.gov.in पर करें चेक
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर पूरा परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षाएं 20, 21 और 22 जून 2025 को विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाएंगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें