Saurabh Pandey | May 29, 2026 | 11:45 AM IST | 2 mins read
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने 1865 अप्रेंटिस पदों के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा की तिथि 7 जून 2026 घोषित कर दी है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं, जिसके एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

नई दिल्ली : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने 1865 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 7 जून 2026 (रविवार) को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड और शिफ्ट टाइमिंग के विवरण का इंतजार कर रहे हैं।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम और जरूरी निर्देश उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर दर्ज होंगे। बैंक जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव करेगा। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अब अपना पूरा ध्यान रिवीजन और मॉक टेस्ट पर केंद्रित करें।
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पूरा पेपर कुल 100 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट (1 घंटा) का समय दिया जाएगा।
इस प्रश्न पत्र को समान अंक भार के साथ पांच अलग-अलग सेक्शन में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्शन से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 20 अंकों के होंगे-
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के तौर पर शॉर्टलिस्ट होने के लिए उम्मीदवारों को एक तय चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों को अगले चरण में पहुंचने के लिए प्रत्येक स्टेज को पास करना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया के कुल 4 चरण इस प्रकार हैं-
चरण 1 - ऑनलाइन लिखित परीक्षा
चरण 2 - स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा
चरण 3 - दस्तावेज सत्यापन
चरण 4 - चिकित्सा परीक्षण
इस भर्ती के माध्यम से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को एक वर्ष के लिए बैंकिंग क्षेत्र का प्रैक्टिकल नॉलेज दिया जाएगा। ट्रेनिंग की इस अवधि के दौरान उम्मीदवारों को 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच मासिक स्टाइपेंड प्राप्त होगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब अपने कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। यह कॉल लेटर उन उम्मीदवारों के लिए बहुत जरूरी है, जिन्होंने दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है।
Santosh Kumar