ULET 2024 Answer Key: राजस्थान एलएलबी प्रवेश परीक्षा आंसर-की ulet.univraj.org पर जारी, 16 जुलाई तक दें चुनौती
Santosh Kumar | July 13, 2024 | 04:23 PM IST | 1 min read
विश्वविद्यालय एलएलबी प्रवेश परीक्षा 2024 (यूएलईटी 2024) प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
Download this RULET Question Paper eBook to get detailed information about the exam pattern, syllabus, marking scheme, difficulty level and more.
Download Nowनई दिल्ली: राजस्थान विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय एलएलबी प्रवेश परीक्षा 2024 (यूएलईटी 2024) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ulet.univraj.org के जरिए आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। यूएलईटी 2024 परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की गई थी। यूएलईटी 2024 उत्तर कुंजी में किसी भी विसंगति के मामले में अभ्यर्थी चुनौती दर्ज कर सकते हैं।
Check: RULET 2025 Admit Card Out - Direct Link
Don't Miss: RULET Question Paper with Detailed Solutions
Latest: Legal Maxims Practice Questions | Landmark Judgements
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
विश्वविद्यालय एलएलबी प्रवेश परीक्षा 2024 (यूएलईटी 2024) प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। यूएलईटी 2024 प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ फाइल के रूप में जारी की गई है।
ULET 2024 Answer Key Challenge: 15 से 16 जुलाई तक
यूनिवर्सिटी की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में कोई आपत्ति है, तो वे संयोजक, यूएलईटी-2024, विश्वविद्यालय विधि महाविद्यालय केंद्र-II, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर को लिखित रूप से अभ्यावेदन दर्ज कर सकते हैं।
अभ्यर्थी 15 से 16 जुलाई तक कार्यालय समय यानी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। विश्वविद्यालय ने कहा है कि तय समय सीमा के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद 18 जुलाई को यूएलईटी 2024 परिणाम घोषित किया जाएगा।
ULET 2024 Provisional Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूलेट 2024 प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ulet.univraj.org पर जाएं।
- होमपेज पर, 'ULET 2024 Answer Key Link' पर क्लिक करें।
- ULET 2024 Provisional Answer Key स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- उत्तर कुंजी के माध्यम से अंकों की गणना करें, डाउनलोड करें।
- आवश्यकता के अनुसार कोई विसंगति हो तो आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]Delhi University: शिक्षकों के विरोध के आगे झुका डीयू, डिग्री और मार्कशीट सुधार शुल्क में बढ़ोतरी रद्द
कुलपति ने अपनी विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए एसी के समक्ष फीस वृद्धि सहित विभिन्न अन्य मदों पर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें उन्हें पहले से पारित प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी गई।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी