Trusted Source Image

UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड कृषि और पशुपालन विभाग में होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, 1 जून से आवेदन

Saurabh Pandey | May 26, 2026 | 11:48 AM IST | 2 mins read

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि और पशुपालन विभाग में समूह 'ग' के 90 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जून से 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी लिखित परीक्षा 26 जुलाई 2026 को होना संभावित है।

यूकेएसएसएससी एएओ भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में दो मुख्य चरण लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूकेएसएसएससी एएओ भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में दो मुख्य चरण लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कृषि एवं पशुपालन विभाग के अंतर्गत ग्रुप 'सी' के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन 24 जून से 26 जून, 2026 तक कर सकेंगे।

उत्तराखंड कृषि और पशुपालन विभाग में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती के लिए आयु गणना की तिथि 1 जुलाई, 2026 तय की गई है।

UKSSSC AAO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
परीक्षा शुल्क
अनारक्षित (सामान्य) / उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
300 रुपये
उत्तराखंड अनुसूचित जाति (SC) / उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति (ST) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
150 रुपये
दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थी
150 रुपये

UKSSSC Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  1. सहायक कृषि अधिकारी (श्रेणी-1) - उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि में स्नातकोत्तर (एम.एससी.) डिग्री होनी चाहिए।
  2. सहायक कृषि अधिकारी (श्रेणी-3) - उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातकोत्तर (बी.एससी.) डिग्री होनी चाहिए।
  3. चारा सहायक (समूह-3) - उम्मीदवारों के पास कृषि में बी.एससी. डिग्री होनी चाहिए।

Also read RBI Assistant Prelims Result 2026: आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, 7 जून को मुख्य परीक्षा

UKSSSC AAO Recruitment 2026: रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 90 पदों को भरा जाएगा। पदों और उनके वेतनमान का विवरण इस प्रकार है-

पदनाम एवं विभाग का नाम
वेतनमान
पदों की संख्या
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 - कृषि विभाग
44,900 - 1,42,400 रुपये (लेवल-07)
07
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 - कृषि विभाग
25,500 - 81,100 रुपये (लेवल-04)
82
चारा सहायक ग्रुप-3 - पशुपालन विभाग
25,500 - 81,100 रुपये (लेवल-04)
01
कुल पद

90

UKSSSC AAO Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

यूकेएसएसएससी एएओ भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में दो मुख्य चरण लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं।

  1. लिखित परीक्षा - 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ, बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा 2 घंटे में पूरी करनी होगी। यह परीक्षा ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) या ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा सकती है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू होगी।
  2. दस्तावेज सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षा - लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और अंतिम नियुक्ति के लिए चिकित्सकीय रूप से योग्य घोषित किया जाना अनिवार्य है।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications