Trusted Source Image

UK Board 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का परिणाम ubse.uk.gov.in पर जारी, पास प्रतिशत जानें

Abhay Pratap Singh | April 25, 2026 | 10:16 AM IST | 1 min read

यूके बोर्ड 12वीं का परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि, आवेदन संख्या या पंजीकरण संख्या जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूके बोर्ड 12th एग्जाम 2026 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूके बोर्ड 12th एग्जाम 2026 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज यूके बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। यूबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर उत्तराखंड बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का कुल पास परसेंटेज 85.11 है।

उत्तराखंड यूके बोर्ड परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि, आवेदन संख्या या पंजीकरण संख्या जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है। यूबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों को पुनर्मूल्यांकन/ पुनर्जांच का मौका भी मिलेगा।

Uttarakhand Board 12th Result 2026: पास प्रतिशत


Also readMP Board Second Chance Exam 2026: एमपी बोर्ड द्वितीय अवसर परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, 22 मई लास्ट डेट

यूके बोर्ड 12th ऑनलाइन मार्कशीट 2026 में विषयवार अंकों के साथ-साथ छात्र की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। कक्षा 12 के विद्यार्थी कुछ समय बाद अपने स्कूलों से अपनी मार्कशीट की मूल प्रति प्राप्त कर सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी।

छात्र ऑनलाइन वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम जांच सकते हैं। एसएमएस से रिजल्ट जांचने के लिए छात्रों को मोबाइल के मैसेज बॉक्स में UK12(स्पेस)रोल नंबर टाइप करके 56263 या 5676750 पर भेजना होगा, इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट प्रदर्शित होगा।

UBSE 12th Result 2026 Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • ‘कक्षा 12 परिणाम 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट करें और छात्र अपना परिणाम जांचें।
  • यूके बोर्ड 12th ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications