UGC NET June 2026 Registration: यूजीसी नेट जून रजिस्ट्रेशन ugcnet.nta.nic.in पर आज से शुरू, तिथियां जांचें
Abhay Pratap Singh | April 29, 2026 | 06:51 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट जून 2026 फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेवसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों (ओबीसी एनसीएल/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ट्रांस जेंडर के लिए 50% अंक) में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
यूजीसी नेट जून रजिस्ट्रेशन फीस 2026 के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1150 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल को 600 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर को 325 रुपये का भुगतान करना होगा।
UGC NET June 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाएं।
- ‘यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
- यूजीसी नेट आवेदन शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
यूजीसी नेट परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्ति के लिए, असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्ति और पीएचडी में दाखिले के लिए तथा सिर्फ पीएचडी में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in पर विजिट करें।
यूजीसी नेट जून 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दिया गया ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर केवल उनका अपना या उनके माता-पिता/अभिभावक का ही हो, क्योंकि एनटीए द्वारा सभी जानकारी केवल पंजीकृत ई-मेल पते पर या पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से ही भेजी जाएंगी।
UGC NET June 2026 Notification: महत्वपूर्ण तिथियां
यूजीसी नेट जून 2026 पंजीकरण के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| विवरण | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन तिथि | 29 अप्रैल से 20 मई, 2026 तक |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 20 मई, 2026 |
| करेक्शन विंडो | 22 से 24 मई, 2026 |
| यूजीसी नेट जून 2026 सिटी स्लिप |
10 जून 2026, तक
|
| यूजीसी नेट जून एडमिट कार्ड 2026 | 15 जून, 2026 तक |
| यूजीसी नेट 2026 परीक्षा तिथि | 22 जून से 30 जून, 2026 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार