UGC NET December 2024: क्या दिसंबर 2024 में यूजीसी नेट परीक्षा होगी?
Saurabh Pandey | November 25, 2024 | 07:09 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट प्रोफेसरशिप परीक्षा में बैठने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है, जबकि जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर सत्र के लिए यूजीसी नेट 2024 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूजीसी नेट 2024 दिसंबर आवेदन पत्र 19 नवंबर से 10 दिसंबर, 2024 तक भर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र के लिए आवेदन सुधार विंडो 12 दिसंबर से 13 दिसंबर, 2024 तक खुली रहेगी। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
वहीं सोशल मीडिया पर लगातार सवाल किए जा रहे हैं कि क्या दिसंबर 2024 में यूजीसी नेट परीक्षा होगी? हालांकि इस बारे में एनटीए की तरफ से कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
UGC NET 2024: आयु सीमा
यूजीसी नेट प्रोफेसरशिप परीक्षा में बैठने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है, जबकि जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्र की कोई बाध्यता नहीं है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु मानदंड में पांच वर्ष की छूट दी गई है
UGC NET 2024: आवेदन शुल्क
यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1150 रूपये, ओबीसी के लिए 600 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 375 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
UGC–NET December 2024: परीक्षा तिथि
एनटीए की तरफ से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यूजीसी नेट 2025 परीक्षा 1 जनवरी 2025 से 19 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
UGC–NET December 2024: हेल्पलाइंन नंबर
यदि उम्मीदवार को परीक्षा के लिए आवेदन करने में कठिनाई होती है, तो वे किसी भी स्पष्टीकरण के लिए 011 - 40759000/011 - 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए और यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
UGC NET क्या है?
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) या एनटीए यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में केवल सहायक प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और सहायक प्रोफेसर दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। यूजीसी नेट कुल 83 विषयों के लिए दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा