UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड 6 जनवरी की परीक्षा तिथि के लिए ugcnet.nta.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | January 3, 2025 | 03:25 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 एग्जाम 3 जनवरी से 16 जनवरी, 2025 तक कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज यानी 3 जनवरी को यूजीसी नेट दिसंबर 2024 एडमिट कार्ड (UGC NET 2024 Admit Card) 6 जनवरी की परीक्षा तिथि के लिए जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि और लॉगिन विंडो में उपलब्ध सिक्योरिटी पिन की आवश्यकता होगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2024 एग्जाम 3 जनवरी से 16 जनवरी, 2025 तक कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
नेशनल टेस्ट एजेंसी द्वारा देश भर के विभिन्न शहरों में 85 विषयों के लिए यूजीसी-नेट दिसंबर 2024 परीक्षा आयोजित की जा रही है। यूजीसी नेट 2024 हाल टिकट में कैंडिडेट अभ्यर्थी का नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम, श्रेणी व जन्मतिथि सहित परीक्षा के लिए निर्देश की जांच कर सकते हैं।
यूजीसी नेट परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूजीसी नेट 2024 हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। एडमिट कार्ड के बिना कैंडिडेट को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्स साइज की फोटो साथ लाना होगा।
UGC NET December 2024 Admit Card: यूजीसी नेट परीक्षा दिवस संबंधित निर्देश
यूजीसी नेट परीक्षा के दिन किसी भी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा:
- जल्दी पहुंचें - रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- आवश्यक दस्तावेज - यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, एक वैध फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज की फोटो लाएं।
- प्रतिबंधित सामग्री - परीक्षा हाल के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है।
- ड्रेस कोड का पालन करें - एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आरामदायक कपड़े पहनें।
- निर्देशों का पालन करें - निरीक्षकों की बात सुनें और परीक्षा के दौरान शांति बनाए रखें। निर्धारित समय से पहले परीक्षा हाल न छोड़ें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी