UGC NET December 2024 Admit Card: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 21 और 27 जनवरी की परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें
Saurabh Pandey | January 19, 2025 | 01:33 PM IST | 1 min read
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 3 से 27 जनवरी 2025 तक देशभर में कई पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र 284 शहरों में आवंटित किए गए हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनईटी) के लिए री-शेड्यूल्ड परीक्षा 21 और 27 जनवरी 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यूजीसी नेट के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
एनटीए ने पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों को देखते हुए 15 जनवरी की परीक्षा स्थगित कर दी थी, जिसके बाद में एनटीए ने घोषणा की कि परीक्षा दो दिनों, 21 और 27 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
UGC NET December 2024 Admit Card: हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई होती है या एडमिट कार्ड में मौजूद विवरण में कोई विसंगति है, तो उम्मीदवार एजेंसी से 011- 40759000 पर या ई-मेल ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
UGC NET December 2024 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
- अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- यूजीसी नेट एडमिट कार्ड सबमिट करें और डाउनलोड करें।
UGC NET December 2024 Admit Card: 85 विषयों के लिए परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) देश भर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 85 विषयों के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा आयोजित कर रही है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम 14 जनवरी 2025 को आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर सार्वजनिक सूचना के माध्यम से अधिसूचित किया गया था।
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 3 से 27 जनवरी 2025 तक देशभर में कई पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र 284 शहरों में आवंटित किए गए हैं।
अगली खबर
]उत्तराखंड के पहले आधुनिक मदरसे में मार्च से शुरू होगी पढ़ाई - वक्फ बोर्ड; संस्कृत पढ़ने का भी मिलेगा मौका
त्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि वक्फ बोर्ड चाहता है प्रदेश के सभी मदरसे एक ही तरीके से संचालित हों और इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की जा रही है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा