UGC NET 2023 Answer Key: यूजीसी नेट आंसर की जारी, 5 जनवरी तक दे सकते हैं चुनौती
Mithilesh Kumar | January 3, 2024 | 11:06 PM IST | 1 min read
यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर आवेदन शुल्क 200 रुपये प्रति प्रश्न देकर आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 प्रोविजनल आंसर की 3 जनवरी 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दी है। एनटीए द्वारा जारी प्रोविजनल आंसर की में कोई विसंगति होने पर अभ्यर्थी 5 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करना होगा। यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की को दी गई चुनौतियों की समीक्षा के बाद एनटीए द्वारा फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा रिजल्ट की घोषणा 10 जनवरी को की जाएगी।
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 सत्र की लिखित परीक्षा 6, 7, 8, 11, 12, 13 और 14 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी।
यूजीसी नेट 2023 आंसर की डाउनलोड करने के चरण
आंसर की को यूजीसी नेट की साइट से डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :
-
यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
-
यूजीसी नेट 2023 आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नई यूजीसी नेट आंसर की 2023 लॉगइन विंडो दिखाई देगी।
-
इसमें लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
-
यूजीसी नेट 2023 आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर दिख जाएगी।
-
भविष्य में उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर सहेज लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल