UGC NET Answer Key 2025: यूजीसी नेट जून आंसर की पर चुनौती दर्ज कराने की अंतिम तिथि कल, डायरेक्ट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | July 7, 2025 | 01:25 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट जून 2025 प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा कल यानी 8 जुलाई को शाम 5:00 बजे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जून 2025 (UGC NET June 2025) के लिए आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट जून आंसर की 2025 पर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट जून 2025 प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। नोटिस में कहा गया कि, यूजीसी नेट जून 2025 उत्तर कुंजी पर समय-सीमा समाप्त होने और ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2025 प्रोविजनल आंसर की 5 जुलाई को यूजीसी नेट की वेबसाइट पर जारी की गई और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए यूजीसी नेट ऑब्जेक्शन विंडो 6 जुलाई को खोली गई थी। परीक्षा एजेंसी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद यूजीसी नेट जून 2025 फाइनल आंसर की जारी करेगी।
एनटीए के अनुसार, “उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।”
आगे कहा गया कि, किसी भी उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/ अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई कुंजी अंतिम होगी। यूजीसी नेट जून परीक्षा 25, 26, 27, 28 और 29 जून को दो पालियों में आयोजित की गई थी।
UGC NET Answer Key Official Website: आपत्तियां कैसे दर्ज कराएं?
कैंडिडडेट निम्नलिखित चरणों की सहायता से यूजीसी नेट उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर विजिट करें।
- लेटेस्ट न्यूज के तहत ‘यूजीसी नेट जून आंसर की चैंलेंज’ पर जाएं।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करें।
- चिह्नित प्रतिक्रियाओं के लिए “उत्तर पत्रक देखें” का चयन करें।
- “चैलेंज” लिंक पर क्लिक करें और संबंधित आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]DFCCIL Admit Card 2025: डीएफसीसीआईएल एडमिट कार्ड dfccil.com पर जारी, स्टेज 1 परीक्षा 10 और 11 जुलाई को
डीएफसीसीआईएल सीबीटी 1 परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को हाल टिकट के साथ मूल पहचान पत्र और लेटेस्टे दो पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल