UGC NET Answer Key 2024: यूजीसी नेट आंसर की शेष परीक्षाओं के लिए ugcnet.nta.ac.in पर जारी, आपत्ति दर्ज कराएं
Abhay Pratap Singh | September 12, 2024 | 08:02 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की 2024 के खिलाफ प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करके अभ्यर्थी चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने शेष परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जून 2024 (UGC NET JUNE 2024) उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 27, 28, 29, 30 अगस्त और 2, 3, 4, 5 सितंबर को आयोजित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर जून सत्र के लिए UGC NET 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट 2024 प्रोविजनल आंसर की के साथ प्रश्नपत्र और रिकॉर्ड की गई रिस्पॉन्स शीट जारी की है। इससे पहले 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित परीक्षाओं के लिए 7 सितंबर को UGC NET उत्तर कुंजी 2024 जारी की गई थी। यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की 2024 के विरुद्ध उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा।
उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त चुनौतियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती को वैध पाई जाती है, तो UGC NET 2024 उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाओं पर लागू किया जाएगा। UGC NET 2024 परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर घोषित किया जाएगा।
UGC NET 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। GC NET 2024 उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो 13 सितंबर, रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों का संबंधित दस्तावेज भी पेश करने होंगे। साथ ही प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
UGC NET Answer Key 2024: संभावित अंकों की गणना कैसे करें?
उम्मीदवार यूजीसी नेट 2024 उत्तर कुंजी की मदद से संभावित स्कोर की गणना करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- उत्तर कुंजी से चिह्नित रिस्पॉन्स शीट का मिलान करें।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक जोड़ें।
- गलत उत्तर के लिए 0 अंक काटे जाएंगे।
- हल नहीं किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
- संभावित अंक प्राप्त करने के लिए कुल योग निकालें।
UGC NET June 2024 Provisional Answer key: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूजीसी नेट जून 2024 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर यूजीसी नेट आंसर की प्रदर्शित होगी।
- आवश्यकता होने पर शुल्क भुगतान के साथ आपत्ति दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी