UGC NET Answer Key 2024: यूजीसी नेट आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का आज आखिरी मौका, जानें फीस
Santosh Kumar | February 3, 2025 | 07:39 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में 558 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी यूजीसी नेट दिसंबर 2024 प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का आज यानी 3 फरवरी 2025 को आखिरी दिन है। जो उम्मीदवार एनटीए द्वारा जारी यूजीसी नेट आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के जरिए शाम 6 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इस लेख में यूजीसी नेट आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में आगे बताया गया है।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
उम्मीदवारों को एनटीए यूजीसी नेट आंसर की 2024 को डाउनलोड करने या उस पर आपत्ति उठाने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
उम्मीदवारों को आंसर-की आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा, जो गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क है। एनटीए ने कहा कि आपत्ति शुल्क की रसीद के बिना कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।
NTA UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट रिजल्ट डेट
एनटीए ने 31 जनवरी, 2025 को यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की। यूजीसी नेट परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में 558 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई।
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 3, 6, 7, 8, 9, 10, 16, 21 और 27 जनवरी 2025 को 85 विषयों के लिए आयोजित की गई। परीक्षा की आंसर-की और प्रश्न पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार उन्हें चेक कर सकते हैं।
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 8,49,166 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 6,49,490 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल उपस्थिति 76.5% दर्ज की गई। एनटीए ने जल्द ही एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2024 जारी करेगा।
Also read NTA Exams 2025: जेईई मेन सत्र-1 में 94.4% और यूजीसी नेट परीक्षा में 76.5% उपस्थिति दर्ज, आंकड़े जारी
UGC NET 2024 Answer Key: यूजीसी नेट आंसर-की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
उम्मीदवार यूजीसी नेट आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, UGC NET Answer Key Objection Link पर क्लिक करें
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट आंसर-की 2024 पर आपत्ति दर्ज करें।
- शुल्क का भुगतान करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल