UGC NET Admit Card 2025: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 29 जून की परीक्षा के लिए ugcnetjun2025.ntaonline.in पर जारी
Saurabh Pandey | June 26, 2025 | 08:33 AM IST | 1 min read
एनटीए ने अब सभी परीक्षा तिथियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इससे पहले एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप सभी एग्जाम डेट्स के लिए जारी की जा चुकी हैं।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 29 जून को होने वाली परीक्षा के लिए यूजीसी नेट जून 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnetjun2025.ntaonline.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट जून एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
एनटीए ने अब सभी परीक्षा तिथियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इससे पहले एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप सभी एग्जाम डेट्स के लिए जारी की जा चुकी हैं।
UGC NET Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in या ugcnetjun2025.ntaonline.in पर जाएं।
- यूजीसी नेट जून 2025 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाए गए कैप्चा कोड को सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- यूजीसी नेट जून 2025 एडमिट कार्ड को अंडरटेकिंग फॉर्म के साथ डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
UGC NET Exam 2025: परीक्षा तिथियां
यूजीसी-नेट जून 2025 परीक्षा 25 जून से 29 जून, 2025 के बीच भारत के विभिन्न शहरों में 85 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जा रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच