UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में होगा जारी, डाउनलोड लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | July 31, 2024 | 05:35 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट जून एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जून सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2024 (UGC NET 2024) एडमिट कार्ड जल्द जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट जून हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। जून सत्र के लिए यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड अगस्त महीने के दूसरे सप्ताह में या फिर परीक्षा से 2-3 दिन पहले जारी किया जा सकता है। इससे पहले, जून 2024 सत्र के लिए यूजीसी नेट परीक्षा 18 जून को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के संदेह के कारण यह परीक्षा 19 जून को रद्द कर दी गई।
यूजीसी नेट 2024 जून एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को यूजीसी नेट हाल टिकट 2024 के साथ एक मूल पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर आईडी आदि ले जाना अनिवार्य है।
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए साल में दो बार आयोजित की जाती है।
UGC NET 2024 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूजीसी नेट हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब, सबमिट करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]Coaching News: इंदौर में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थान होंगे बंद, संचालकों पर दर्ज होगा मामला - जिलाधिकारी
प्रशासन के जांच दल में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि सील किए गए अधिकांश अध्ययन संस्थानों में आने-जाने के लिए एक ही रास्ता था और वहां आग से बचाव के उपकरण भी नहीं लगाए गए थे।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा