UGC NET 2024 Postponed: 15 जनवरी को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित, अधिसूचना जारी, जानें वजह
Santosh Kumar | January 13, 2025 | 07:44 PM IST | 2 mins read
जारी नोटिस में कहा गया है कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए 15 जनवरी को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 15 जनवरी को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित होने के संबंध में एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 15 जनवरी 2025 को होने वाली यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा अब नई तारीख पर आयोजित की जाएगी।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
जारी अधिसूचना के अनुसार, एनटीए ने कहा कि एनटीए को पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों के मद्देनजर 15 जनवरी 2025 को निर्धारित यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित करने की कई सिफारिशें मिली हैं।
छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने 15 जनवरी को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। हालांकि, 16 जनवरी को होने वाली परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।
UGC NET Postponed: नई परीक्षा तिथि का ऐलान जल्द
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 3 से 16 तक निर्धारित है, हालांकि अब 15 जनवरी को होने वाली परीक्षा अलग तिथि पर होगी। एनटीए जल्द ही नई परीक्षा तिथि की घोषणा करेगा। इसकी घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर ही की जाएगी।
एनटीए 15 जनवरी को स्थगित यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी अलग से जारी करेगा। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
UGC NET December 2024: परीक्षा 85 विषयों के लिए
एनटीए ने कल यानी 12 जनवरी को यूजीसी नेट 2024 की सभी परीक्षा तिथियों के लिए एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप जारी किया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
दिसंबर सत्र के लिए यूजीसी नेट 2024 परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। सेक्शन के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। परीक्षा में प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी भाषा में उपलब्ध होगा (भाषा के पेपर को छोड़कर)।
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 85 विषयों के लिए देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित सहायता के लिए हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा