UGC NET 2024 Exam: यूजीसी नेट एग्जाम लास्ट मिनट तैयारी टिप्स जानें, परीक्षा 18 जून को
Abhay Pratap Singh | June 16, 2024 | 03:22 PM IST | 2 mins read
नेट एडमिट कार्ड 2024 जून आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को नेट परीक्षा तिथि से एक दिन पहले सभी दस्तावेज तैयार रखना चाहिए।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जून सत्र के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन - नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 (UGC NET 2024) का आयोजन 18 जून को किया जाएगा। यूजीसी नेट परीक्षा ओएमआर-आधारित पेन एवं पेपर टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।
यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा के लिए अब 3 दिन का समय बचा है। यूजीसी नेट एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है। यूजीसी नेट परीक्षा में बेहतर स्कोर हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को अंतिम समय की तैयारी सुझावों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
यूजीसी नेट एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले NET जून 2024 परीक्षा केंद्र पर पहुंचा चाहिए। UGC NET 2024 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट 2024 जून सेशन एग्जाम के लिए प्रत्येक शिफ्ट 3 घंटे की होगी।
UGC NET June Exam 2024: तैयारी कैसे करें?
नीचे बताए गए चरणों की सहायता से कैंडिडेट यूजीसी नेट जून सत्र परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं:
- UGC NET के सभी महत्वपूर्ण विषयों का रिवीजन करें। अभ्यर्थी रिवीजन के लिए फ्लैश कार्ड और शॉर्ट नोट्स का उपयोग सकते हैं।
- परीक्षा के अंतिम समय में उम्मीदवारों को नए चैप्टर पढ़ने से बचना चाहिए। इस दौरान UGC NET मॉक टेस्ट का अभ्यास करना चाहिए।
- UGC NET मॉक टेस्ट के अभ्यास से उम्मीदवारों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही परीक्षा के दौरान समय-सीमा के भीतर प्रश्नपत्र हल करने में सहायता मिलेगी।
- एनटीए द्वारा जारी एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को यूजीसी नेट परीक्षा तिथि 2024 से पहले ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।
Last-minute UGC NET exam tips: यूजीसी नेट एग्जाम टिप्स
यूजीसी नेट एग्जाम लास्ट मिनट टिप्स उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं:
- शांत और संयमित रहें - छात्रों को रात में अच्छी नींद लेने, पौष्टिक भोजन करने और हल्का व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।
- घबराहट होने पर गहरी सांस लेने और ध्यान जैसे श्वास व्यायाम का अभ्यास करने से काफी मदद मिलेगी।
- कठिन प्रश्नों पर ज्यादा समय बर्बाद मत करें। पहले आसान प्रश्न हल करें, उसके बाद बचे हुए समय में कठिन प्रश्नों को हल करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा