UGC Convocation Ceremony 2024: यूजीसी ने विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में हथकरघा कपड़े पहनने की अपील की
Abhay Pratap Singh | January 17, 2024 | 03:34 PM IST | 1 min read
दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय सहित कई यूनिवर्सिटी अपने दीक्षांत समारोह के परिधानों में हथकरघा कपड़ों का उपयोग कर रहे हैं।
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों व राज्यों को पत्र लिखते हुए यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में औपचारिक पोशाक के रूप में हथकरघा से तैयार कपड़े पहने की अपील की है।
यूजीसी के अनुसार, ऐसा करने से हथकरघा को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। हथकरघा पोशाक पहनने पर छात्रों में भारतीय होने पर गर्व की भावना उत्पन्न होगी और ऐसे कपड़े भारत के सभी मौसमों में आरामदायक साबित होते हैं।
Also read यूजीसी अध्यक्ष ने इग्नू के चार वर्षीय यूजी कार्यक्रमों का किया शुभारंभ
यूजीसी ने लिखे गए पत्र में आगे कहा कि कई विश्वविद्यालय पहले से ही दीक्षांत समारोह में औपचारिक पोशाक के तौर पर हथकरघा कपड़ों का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि, कुछ विश्वविद्यालयों ने अभी भी दीक्षांत समारोह के दौरान अपने औपचारिक ड्रेस कोड में बदलाव नहीं किया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जैसे तमाम यूनिवर्सिटी अपने दीक्षांत समारोह की पोशाक के तौर पर हथकरघा कपड़ों का उपयोग करना शुरू कर दिया है। डीयू ने गाउन व टोपी के साथ स्टॉल जबकि जेएनयू ने सफेद कुर्ता पायजामा और साड़ियों को हथकरघा पोशाक के रूप में शामिल किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी