UCO Bank LBO Result 2025: यूको बैंक एलबीओ रिजल्ट ucobank.com पर जारी, कुल 250 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | April 22, 2025 | 01:41 PM IST | 2 mins read
यूको बैंक एलबीओ परिणाम 2025 में योग्य घोषित उम्मीदवारों को 28 अप्रैल से आयोजित होने वाले दस्तावेज सत्यापन और स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा में उपस्थित होना होगा।
नई दिल्ली: यूको बैंक (UCO Bank) ने लोकल बैंक ऑफिसर 2025-26 भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाकर यूको बैंक एलबीओ 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यूको बैंक इस भर्ती अभियान के माध्यम से एलबीओ के कुल 250 पदों को भरेगा।
यूको बैंक एलबीओ परिणाम 2025 में योग्य घोषित उम्मीदवारों को 28 अप्रैल से आयोजित होने वाले दस्तावेज सत्यापन और स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा में उपस्थित होना होगा। यूको बैंक स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती 2025 परीक्षा 24 फरवरी को ऑनलाइन मोड में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
स्थानीय बैंक अधिकारी परीक्षा परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। यूको बैंक एलबीओ रिजल्ट में प्रोविजनली रूप से शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को साक्षात्कार से पहले चयन प्रक्रिया के चरण में दस्तावेज सत्यापन और स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) के लिए अपनी-अपनी तिथियों पर सुबह 9:30 बजे संबंधित केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बैंक की वेबसाइट www.ucobank.com के “करियर” पेज के अंतर्गत “भर्ती अवसर” अनुभाग में दिए गए लिंक से अपने कॉल लेटर डाउनलोड करने होंगे।” नोटिस में आगे कहा गया कि बैंक द्वारा अभ्यर्थियों को कोई अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी।
यूको बैंक एलबीओ रिजल्ट 2025 पीडीएफ में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, सेंटर, इंटरव्यू और राज्य सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट यूको बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UCO Bank LBO Result 2025 PDF: कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूको बैंक एलबीओ रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.ucobank.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध करियर - रिक्रूटमेंट रिजल्ट पर जाएं।
- इसके बाद, एलबीओ परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यूको बैंक एलबीओ रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा