UCIL Recruitment 2025: यूसीआईएल भर्ती नोटिफिकेशन 107 पदों के लिए जारी, 1 दिसंबर से करें आवेदन; पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | November 25, 2025 | 12:53 PM IST | 2 mins read
यूरेनियम कॉर्पोरेशन भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 44,230 रुपये से लेकर 45,480 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने विज्ञापन संख्या यूसीआईएल-07-2025 के तहत माइनिंग मेट-सी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार, यूसीआईएल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी और 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूरेनियम कॉर्पोरेशन में कुल 107 पदों को भरा जाएगा। कुल रिक्तियों में से माइनिंग मेट-सी के 95 पद, वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-बी के 9 पद और बॉइलर कम कंप्रेसर अटेंडेंट-ए के 3 पद शामिल हैं।
UCIL Recruitment 2025 Eligibility: शैक्षिक योग्यता
- माइनिंग मेट-सी - डीजीएमएस द्वारा जारी मेटल माइन्स में माइनिंग मेट/ फोरमैन के रूप में कार्य करने के लिए वैलिड ‘प्रतिबंधित’/ ‘अप्रतिबंधित’ योग्यता प्रमाणपत्र और मेटल माइन्स में न्यूनतम 3 साल का कार्य अनुभव हो।
- वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-बी - मैट्रिक के साथ किसी सरकारी बोर्ड द्वारा जारी प्रथम श्रेणी वाइंडिंग इंजन ड्राइवर योग्यता प्रमाणपत्र हो। साथ ही 3 साल का अनुभव है।
- बॉइलर कम कंप्रेसर अटेंडेंट-ए - कक्षा 10वीं पास के साथ प्रथम श्रेणी बॉयलर अटेंडेंट सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही, 300 स्क्वेयर मीटर या उससे अधिक क्षमता वाले सिंगल/मल्टीपल बॉयलर्स के इन चार्ज के रूप में 1 साल का कार्य अनुभव हो।
यूसीआईएल भर्ती 2025 के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 31 दिसंबर, 2025 तक माइनिंग मेट-सी के लिए 40 साल, वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-बी के लिए 35 साल और बॉइलर कम कंप्रेसर अटेंडेंट-ए के लिए 30 साल निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को यूसीआईएल एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी व महिला आवेदकों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। यूसीआईएल भर्ती 2025 नोटिफिकेशन के लिए ucil.gov.in या uraniumcorp.in या ucil.gov.in/jobportal पर विजिट कर सकते हैं।
UCIL Vacancy 2025 Notification: चयन प्रक्रिया और वेतन
यूरेनियम कॉर्पोरेशन भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू चरण को शामिल किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को माइनिंग मेट-सी पद के लिए 45,480 रुपये, वाइंडिंग इंजन ड्राइवर–बी के लिए 44,850 रुपये और बॉइलर कम कंप्रेसर अटेंडेंट 44,230 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच