UK Board 10th,12th Results 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 30 अप्रैल को होगा जारी
Saurabh Pandey | April 23, 2024 | 05:55 PM IST | 1 min read
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (यूबीएसई) की तरफ से उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। यूबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।
इस बार उत्तराखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 116379 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 12वीं की परीक्षा के लिए 94768 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। सभी परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बोर्ड की तरफ से 30 अप्रैल को ही वर्ष 2022-23 की द्वितीय परीक्षा सुधार परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की सोमवार को रामनगर स्थित उत्तराखंड बोर्ड कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें बोर्ड अध्यक्ष महावीर बिष्ट की अध्यक्षता में परीक्षाफल समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2024 30 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे जारी किया जाएगा। इसके बाद परीक्षाफल को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया जाएगा।
ubse.uk.gov.in रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- अब कक्षा 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल