UK Board 12th Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट uaresults.nic.in पर घोषित; पास प्रतिशत 82.63 रहा
Santosh Kumar | April 30, 2024 | 11:41 AM IST | 2 mins read
परिणाम देखने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर दर्ज करना होगा। उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाकर नतीजे ऑनलाइन देख सकते हैं। यूके बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी किया है। इस लेख में छात्रों के साथ रिजल्ट लिंक भी साझा किया गया है।
Latest: UBSE 12th Compartment Result 2026 Link Active
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: UK Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
परिणाम देखने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर दर्ज करना होगा। UK Board 12th Result 2024 में कुल पास प्रतिशत 82.63 रहा है। इसमें लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.97 प्रतिशत और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96 प्रतिशत था।
पीयूष खोलिया ने 97.66 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 488 अंक हासिल किए. उनके बाद दूसरे स्थान पर अंशुल नेगी हैं जिन्होंने 500 में से 485 अंक हासिल किए हैं।
इसके बाद तीसरे स्थान पर हरीश चंद्र बिजल्वाण रहे जिन्होंने 500 में से 480 अंक हासिल किए और 96 फीसदी अंक हासिल किए। बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा में 90 हजार से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था।
UK Board 12th Result 2024 Via SMS: एसएमएस से देखें परिणाम
छात्र दिए गए तरीके का पालन करके अपना उत्तराखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 एसएमएस के माध्यम से देख सकते हैं-
- यूके बोर्ड रिजल्ट 2024 के लिए सबसे पहले फोन पर SMS एप्लिकेशन खोलें।
- UT12 टाइप करें <स्पेस> रोल नंबर।
- इसे 5676750 पर भेजें।
- UK Board 12th Result 2024 उम्मीदवार के मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
UK Board 12th Result 2024: ऐसे देखें नतीजे
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूके बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'UK Board 12th Result 2024 Link' पर क्लिक करें।
- दिए गए क्षेत्र में रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अब, "परिणाम प्राप्त करें" बटन पर क्लिक करें।
- UK Board 12th Result 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा