UBI SO Admit Card 2026: यूनियन बैंक एसओ एडमिट कार्ड unionbankofindia.bank.in पर जारी, 6 सितंबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | August 31, 2026 | 07:35 PM IST | 1 min read
यूबीआई एसओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026-27 की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.bank.in के माध्यम से यूबीआई एसओ एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूनियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर 2026 परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर यूबीआई एसओ कॉल लेटर 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Union Bank Of India SO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
अभ्यर्थियों को यूनियन बैंक एसओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट कॉल लेटर में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
लिखित परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में ¼ नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू, डीवी और मेडिकल वेरिफिकेशन चरण शामिल है। सीबीटी में सफल उम्मीदवार ही यूबीआई एसओ चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे।
यूनियन बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 395 पदों को भरा जाएगा, जिसमें मैनेजर के 163 पद और सीनियर मैनेजर के 153 पद शामिल हैं। इसके अलावा, चीफ मैनेजर के 52 पद, असिस्टेंट जनरल मैनेजर के 20 और डिप्टी जनरल मैनेजर के 7 पद हैं।
Union Bank SO Admit Card 2026 OUT: डाउनलोड चरण
सबसे पहले, यूनियन बैंक भर्ती पोर्टल पर विजिट करें। इसके बाद, ‘Union Bank Recruitment Project 2026-27’ के अंतर्गत कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें। यूनियन बैंक एसओ 2026 एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार