Trusted Source Image

CG Assistant Grade 3 Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ सहायक ग्रेड 3 एडमिट कार्ड जारी; परीक्षा तिथि और निर्देश जांचें

Abhay Pratap Singh | August 31, 2026 | 06:27 PM IST | 2 mins read

सीजी असिस्टेंट ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीजी सहायक ग्रेड-3 एवं प्रोसेस राइटर भर्ती 2026 परीक्षा 6 सितंबर को  आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
सीजी सहायक ग्रेड-3 एवं प्रोसेस राइटर भर्ती 2026 परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर ने आज सहायक ग्रेड-3/ प्रोसेस राइटर पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG26) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in या व्यापम पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी असिस्टेंट ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।

छत्तीसगढ़ सहायक ग्रेड 3 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, फोटो व हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य विवरण उपलब्ध है।

CG Assistant Grade 3 Exam Date 2026: परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। नीचे सारणी में उम्मीदवार सीजी असिस्टेंट ग्रेड 3 एग्जाम शेड्यूल 2026 जांच सकते हैं:

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथि व दिनपरीक्षा का समयकुल परीक्षा जिला
संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG) 20266 सितंबर 2026
(रविवार)
सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक02

Also readBihar STET 2026 Last Date: बिहार एसटीईटी पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ी, आवेदन प्रक्रिया जानें

नोटिस में कहा गया कि, प्रवेश पत्र में अंकित समय के बाद किसी भी स्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होने पर हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 और मोबाइल नंबर 8669801982 पर समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर सीजी असिस्टेंट ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को ड्रेसकोड का पालन करने की भी सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम सूचना जांच सकते हैं।

CG Vyapam Assistant Grade 3 Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी व्यापम असिस्टेंट ग्रेड 3 हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीजी व्यापम या सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सीजीएसएसबी असिस्टेंट ग्रेड 3 एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications