SWAYAM July 2024 Semester Exam: स्वयं जुलाई 2024 सेमेस्टर एग्जाम शेड्यूल जारी, दिसंबर में होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | April 20, 2024 | 06:54 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार SWAYAM जनवरी सेमेस्टर 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 अप्रैल 2024 तक पंजीकरण कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने स्वयं जुलाई 2024 सेमेस्टर के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। एनटीए द्वारा SWAYAM जुलाई 2024 सेमेस्टर परीक्षा 7, 8, 14 और 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/swayam पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
स्वयं सेमेस्टर एग्जाम 2024 अंग्रेजी मोड में आयोजित की जाएगी। हालाँकि, भाषा पाठ्यक्रमों से संबंधित प्रश्नपत्र केवल उसी भाषा में उम्मीदवारों को उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए के हेल्पडेस्क 011-4075 9000 या swayam@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
एनटीए ने अधिसूचना में कहा कि, SWAYAM जनवरी 2024 सेमेस्टर के लिए सुधार विंडो 20 से 22 अप्रैल के बजाय अब 29 और 30 अप्रैल को खुली रहेगी। SWAYAM जनवरी 2024 सेमेस्टर परीक्षा 18, 19, 26 और 27 मई को आयोजित की जाएगी।
एनटीए ने नोटिस में कहा कि, “नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को जुलाई 2024 सेमेस्टर के लिए स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) के तहत पेश किए गए पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।”
स्वयं जनवरी 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक तीन घंटे यानी 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित होगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी 2024 सेमेस्टर के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा भी बढ़ा दी है। जारी शेड्यूल के अनुसार, कैंडिडेट अब 28 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
SWAYAM Programme: क्या है?
SWAYAM शिक्षा नीति के तीन सिद्धांतों ‘एक्सेस, इक्विटी और क्वालिटी’ को प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य सबसे वंचित लोगों सहित सभी के लिए बेस्ट टीचिंग लर्निंग रिसोर्स उपलब्ध कराना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी