SWAYAM January Result 2026: स्वयं जनवरी सेशन के 829 कोर्सों का सीबीटी रिजल्ट जारी, स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव
Santosh Kumar | July 16, 2026 | 04:03 PM IST | 2 mins read
स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026 को (10 सेशन में) देश भर के 149 शहरों में 201 केंद्रों पर आयोजित की गई।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज स्वयं जनवरी 2026 सेशन के तहत 829 कोर्स के लिए कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर स्कोरकार्ड का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। उम्मीदवार अब अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने नतीजे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026 को (10 सेशन में) देश भर के 149 शहरों में 201 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 898 कोर्स के लिए आयोजित की गई।
भाषा के पेपर को छोड़कर, पेपर का माध्यम अंग्रेज़ी रहा। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षाओं के तहत सीबीटी (कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट) मोड में आयोजित 829 कोर्स के नतीजे जारी कर दिए हैं।
SWAYAM January Result 2026: स्वयं जनवरी रिजल्ट आंकड़े
इन 829 कोर्स के लिए कुल 1,22,953 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 1,04,834 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, 69 हाइब्रिड-मोड (सीबीटी+ पेन-एंड-पेपर) कोर्स के नतीजों पर अभी काम चल रहा है।
कुल मिलाकर, 898 कोर्स के लिए 1,26,773 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 1,07,887 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। फाइनल स्कोरकार्ड और सर्टिफिकेट संबंधित नेशनल कोऑर्डिनेटर्स द्वारा जारी किए जाएंगे।
SWAYAM January CBT Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से स्वयं जनवरी सेशन के रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाएं।
- होमपेज पर स्वयं जनवरी सेशन स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
- अपने अंक जांचें और परिणाम पीडीएफ को डाउनलोड कर लें।
किसी भी स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए को swayam@nta.ac.in पर लिख सकते हैं या एनटीए हेल्प डेस्क को 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]RE-NEET Result 2026 (Out) LIVE: नीट रिजल्ट जारी @neet.nta.nic.in, लिंक सक्रिय, टॉपर्स, कटऑफ जानें
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से अपने स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने वेबसाइट पर टॉपर्स की लिस्ट के साथ-साथ कट-ऑफ मार्क्स और आंकड़ों की जानकारी भी जारी की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल