SWAYAM January 2025: स्वयं जनवरी 2025 सत्र की परीक्षा तिथि जारी, जुलाई 2024 के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | October 21, 2024 | 08:36 PM IST | 2 mins read
SWAYAM जुलाई 2024 सेमेस्टर परीक्षा के लिए कैंडिडेट swayam.nta.ac.in पर जाकर अंतिम तिथि या उससे पहले पंजीकरण कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी 2025 सत्र की परीक्षा तिथियों की आधिकारिकतौर पर घोषणा कर दी है। जारी शेड्यूल के अनुसार, SWAYAM जनवरी 2025 की परीक्षाएं अगले साल 17, 18, 24 और 25 मई 2025 को आयोजित की जाएंगी।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in के माध्यम से SWAYAM जनवरी 2025 परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को जनवरी 2025 के आगामी सेमेस्टर के लिए SWAYAM मॉड्यूल के तहत पेश किए जाने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रव्यापी परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
SWAYAM January 2025 Exam Date -
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को जनवरी 2025 सेमेस्टर के लिए स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) के तहत पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।” किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-4075 9000 पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं।
SWAYAM July 2024 Registration -
एनटीए की ओर से स्वयं जुलाई 2024 सेमेस्टर परीक्षा के लिए आज यानी 11 अक्टूबर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार NTA SWAYAM जुलाई 2024 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in के माध्यम से 31 अक्टूबर तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।
SWAYAM जुलाई 2024 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षा कुल 180 मिनट की अवधि होगी। स्वयं जुलाई 2024 परीक्षा 525 विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “इच्छुक उम्मीदवार SWAYAM सूचना बुलेटिन देख सकते हैं और 11.10.2024 से 31.10.2024 तक की अवधि के दौरान https://exams.nta.ac.in/swayam पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और निर्धारित बैंकों/भुगतान गेटवे के माध्यम से लागू शुल्क का ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार