Student Suicide: उत्तर प्रदेश में बीएससी-नर्सिंग की छात्रा ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट
Press Trust of India | January 28, 2025 | 11:43 AM IST | 2 mins read
मृतक छात्रा की पहचान देवरिया जिले के बभनी गांव निवासी 21 वर्षीय ज्योति सिंह के रूप में हुई है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की 21 वर्षीय बीएससी-नर्सिंग की छात्रा का शव सोमवार को मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के केसरी कुंज कॉलोनी स्थित एक घर में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल फोन और लैपटॉप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान देवरिया जिले के बभनी गांव निवासी ज्योति सिंह (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार रणविजय सिंह ने सोमवार को बताया कि सिविल लाइंस थाना पुलिस को सुबह सूचना मिली कि मुरादाबाद में पढ़ने वाली बीएससी नर्सिंग की छात्रा का शव किराए के कमरे में लटका पाया गया। वहीं, अभी तक छात्रा के आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तत्काल देवरिया जिले की रहने वाली छात्रा के परिजनों को सूचना दी। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, मृतका मुरादाबाद स्थित आरएसडी एकेडमी में बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी। वह, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के आवास में किराए का कमरा लेकर रहती थी। भाजपा नेता ने पुलिस को बताया कि बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा ज्योति मूल रूप से देवरिया जिले की रहने थी।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच