Student Punishment: चेन्नई के एक स्कूल में हिंदी कविता न सुनाने पर छात्र को पीटने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
Press Trust of India | February 24, 2025 | 03:23 PM IST | 1 min read
पिछले सप्ताह हुई घटना के बाद भवन राजाजी विद्याश्रम स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के अभिभावकों ने सीबीएसई स्कूल के प्रबंधन के समक्ष यह मुद्दा उठाया था।
नई दिल्ली: चेन्नई के एक स्कूल में हिंदी में कविता नहीं सुना पाने पर कक्षा 3 के एक छात्र को पीटने के आरोप में शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधन ने आज यानी 14 फरवरी को यह जानकारी दी है।
प्रबंधन ने सोमवार को कहा कि 21 फरवरी को जांच के बाद शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, ‘‘यह घटना स्कूल प्रशासन के संज्ञान में पिछले शुक्रवार को आई थी। शिक्षिका ने छात्र को हिंदी कविता न सुनाने के लिए दंडित किया था। जांच के बाद उसे निलंबित कर दिया गया।’’
हालांकि, उन्होंने कहा कि यह मामला केवल पीड़ित छात्र के माता-पिता और शिक्षिका के बीच का है। पिछले सप्ताह हुई घटना के बाद भवन राजाजी विद्याश्रम स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के अभिभावकों ने सीबीएसई स्कूल के प्रबंधन के समक्ष यह मुद्दा उठाया था, जिसने हिंसा के प्रति ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति अपनाई है।
अनुशासनात्मक कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि स्कूल के दिशा-निर्देशों में शारीरिक दंड, शारीरिक, मौखिक या भावनात्मक दुर्व्यवहार पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल