IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली में स्कूली लड़कियों के लिए STEM मेंटरशिप कार्यक्रम संपन्न, अक्टूबर में होगा दूसरा चरण
Abhay Pratap Singh | May 18, 2025 | 08:04 PM IST | 2 mins read
मनस्वी: हाई स्कूल की लड़कियों के लिए एसटीईएम मेंटरशिप प्रोग्राम के माध्यम से STEM में विषम लिंग अनुपात को सुधारना है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान, दिल्ली (IIT Delhi) के परिसर में 13 मई से 17 मई तक स्कूली लड़कियों के लिए आयोजित STEM मेंटरशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा लड़कियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में करियर तलाशने के लिए प्रेरित करना है।
इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक की 100 स्कूली लड़कियों ने भाग लिया, जिनमें से ज्यादातर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से थीं। मनस्वी: हाई स्कूल की लड़कियों के लिए एसटीईएम मेंटरशिप प्रोग्राम के माध्यम से STEM में विषम लिंग अनुपात को सुधारना है। मनस्वी का लक्ष्य इन युवा लड़कियों को एक आवाज, एक मंच और सबसे महत्वपूर्ण रूप से, यह विश्वास दिलाना है कि वे STEM से जुड़ी हैं।
कार्यक्रम के चौथे बैच के उद्घाटन सत्र में आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो रंगन बनर्जी ने कहा कि, “हमारा उद्देश्य आपको STEM करियर से परिचित कराना है और आपको यह बताना है कि STEM का अनुसरण करने से आप किस प्रकार समाज की बेहतरी के लिए अपने विचारों को लागू करने में सक्षम हो सकते हैं।”
कार्यक्रम में प्रत्येक दिन अनौपचारिक और तकनीकी सत्र शामिल थे, प्रत्येक सुबह की शुरुआत अनौपचारिक बॉन्डिंग सत्रों से होती थी, जिसका नेतृत्व आईआईटी दिल्ली के छात्र स्वयंसेवकों द्वारा किया जाता था। इन सत्रों को लड़कियों को खुलकर बात करने, अपनी आकांक्षाओं व कमजोरियों को साझा करने और अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया था।
आईआईटी दिल्ली के संकाय सदस्यों और छात्रों ने अपने-अपने अनुसंधान क्षेत्रों से संबंधित सत्रों में योगदान दिया। प्रेस रिलीज के अनुसार, मनस्वी को रत्न सागर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रायोजित किया गया। इसके अतिरिक्त, 25 प्रतिभागियों को आईआईटी दिल्ली के सहयोग से उनकी सीएसआर पहल के तहत भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा स्पॉन्सर किया गया।
एसटीईएम प्रोग्राम के ग्रीष्मकालीन चरण में इसरो वैज्ञानिक और “भारत की रॉकेट महिला” के नाम से प्रसिद्ध डॉ. रितु करिधाल भी शामिल हुई। आधिकारिक सूचना के अनुसार, “एसटीईएम मेंटरशिप कार्यक्रम का दूसरा और तीसरा चरण अक्टूबर और दिसंबर, 2025 में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संबंधित विवरण वेबसाइट https://academicoutreach.iitd.ac.in/ पर साझा किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल