Trusted Source Image

MPPSC FSO Admit Card 2025: एमपी फूड सेफ्टी ऑफिसर एडमिट कार्ड 3 दिसंबर को होगा जारी, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | November 30, 2025 | 03:48 PM IST | 1 min read

एमपी फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को अपने साथ केवल ई-प्रवेश पत्र, वैलिड पहचान पत्र, पेन, स्वयं का फोटोग्राफ (यदि आवश्यक हो), पानी की पारदर्शी बॉटल एवं अन्य कोई सामग्री जो ई-प्रवेश पत्र में दी गई है, लाने की अनुमति होगी।

एमपीपीएससी की ओर से जारी डिटेल के मुताबिक परीक्षा समय दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक रहेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
एमपीपीएससी की ओर से जारी डिटेल के मुताबिक परीक्षा समय दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक रहेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा फूड सेफ्टी ऑफिसर एडमिट कार्ड 2025 3 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in या mponline.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

एमपी फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को अपने साथ केवल ई-प्रवेश पत्र, वैलिड पहचान पत्र, पेन, स्वयं का फोटोग्राफ (यदि आवश्यक हो), पानी की पारदर्शी बॉटल एवं अन्य कोई सामग्री जो ई-प्रवेश पत्र में दी गई है, लाने की अनुमति होगी।

MPPSC FSO Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डिटेल

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. पिता का नाम
  3. जन्म तिथि
  4. श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस)
  5. लिंग
  6. आवेदन/रोल नंबर
  7. अभ्यर्थी का फोटो और हस्ताक्षर

MPPSC FSO Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपको लॉगिन डिटेल दर्ज कर सबमिट करना होगा।
  4. अब सबमिट करते ही प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अपना एमपीपीएससी एफएसओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

Also read UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2025: उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती पंजीकरण शुरू, आवेदन शुल्क जानें

MPPSC FSO Exam 2025: परीक्षा तिथि

एमपीपीएससी फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक इंदौर, भोपाल, जबलपुर एवं ग्वालियर में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications