Saurabh Pandey | November 28, 2025 | 07:36 PM IST | 2 mins read
यूकेएमएसएसबी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 में नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए चयन निम्नलिखित आधार पर होगा- इनमें डिग्री/डिप्लोमा अंकों के आधार पर मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी।

नई दिल्ली : उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग अधिकारी के 587 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2025 है।
उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती अधिसूचना में पुरुष और महिला दोनों के लिए रिक्तियां शामिल हैं, जिनके लिए बी.एससी. नर्सिंग या जीएनएम योग्यता आवश्यक है।
उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2025 तक 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट लागू है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं।
उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 22 दिसंबर, 2025 शाम 5 बजे तक है। सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान केवल ऑनलाइन ही करना होगा।
उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बी.एससी नर्सिंग / बी.एससी (पोस्ट-बेसिक / सर्टिफिकेट) / बी,एससी (ऑनर्स) नर्सिंग / जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी (जीएनएम) में डिप्लोमा और नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
1. सबसे पहेल आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाएं।
2. अब "भर्ती" सेक्शन पर जाएं और "नर्सिंग ऑफिसर 2025 अधिसूचना" चुनें।
3. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें और सभी व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क विवरण सही-सही भरें।
4. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म जमा करें।
5. आवेदन पत्र का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
पद | क्वालीफिकेशन | पोस्ट कोड | अनारक्षित | ओबीसी | एससी | एसटी | ईडब्ल्यूएस | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
नर्सिंग ऑफिसर (महिला) | डिग्री होल्डर | 304 | 175 | 46 | 68 | 13 | 34 | 336 |
नर्सिंग ऑफिसर (महिला) | डिप्लोमा होल्डर | 303 | 77 | 21 | 28 | 4 | 14 | 144 |
नर्सिंग ऑफिसर (पुरुष) | डिप्लोमा होल्डर | 302 | 38 | 11 | 16 | 3 | 7 | 75 |
नर्सिंग ऑफिसर (पुरुष) | डिग्री होल्डर | 301 | 18 | 4 | 6 | 1 | 3 | — |
कुल | — | — | 308 | 82 | 118 | 21 | 58 | 587 |
भाग | विषय | अंक |
|---|---|---|
भाग 1 | नर्सिंग (डिप्लोमा या डिग्री) | 100 |
भाग 2 | सामान्य हिंदी | 20 |
भाग 2 | सामान्य ज्ञान | 40 |
भाग 2 | सामान्य अध्ययन | 40 |
कुल | — | 200 |
अवधि | — | 3 घंटे |