Saurabh Pandey | November 30, 2025 | 05:11 PM IST | 1 min read
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड आईटीआई अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए शैक्षिक, जन्मतिथि, समुदाय आदि जैसे मूल प्रमाण पत्र, आवश्यकतानुसार सत्यापन के लिए उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत किए जाने चाहिए। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स और डिप्लोमा धारक इस अधिसूचना के तहत अपरेंटिसशिप के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

नई दिल्ली : भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) की तरफ से आईटीआई अप्रेंटिस भर्ती 2025 प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bdl-india.in या अपरेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीडीएल आईटीआई अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 8 दिसंबर है। उम्मीदवार 12 दिसंबर तक अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
बीडीएल आईटीआई अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 8 दिसंबर 2025 तक 14 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
बीडीएल आईटीआई अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को 10वीं/एसएससी पास + संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना जरूरी है।
ट्रेड | रिक्तियां |
|---|---|
फिटर | 70 |
इलेक्ट्रिशियन | 10 |
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक | 30 |
मशीनिस्ट | 15 |
मशीनिस्ट ग्राइंडर | 2 |
मैकेनिक डीज़ल | 5 |
मैकेनिक R & AC | 5 |
टर्नर | 15 |
वेल्डर | 4 |
कुल | 156 |
विभिन्न ट्रेडों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सूची अलग-अलग तैयार की जाएगी। आवश्यक योग्यता के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर प्रत्येक ट्रेड के लिए एक सामान्य योग्यता सूची तैयार की जाएगी। 10वीं/एसएससी उत्तीर्ण और आईटीआई उत्तीर्ण के लिए अंकों का समान वेटेज दिया जाएगा।
बीडीएल आईटीआई अप्रेंटिस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवार को प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में शामिल होने से पहले निर्धारित चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड आईटीआई अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए शैक्षिक, जन्मतिथि, समुदाय आदि जैसे मूल प्रमाण पत्र, आवश्यकतानुसार सत्यापन के लिए उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत किए जाने चाहिए। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स और डिप्लोमा धारक इस अधिसूचना के तहत अपरेंटिसशिप के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।