Santosh Kumar | September 24, 2026 | 08:38 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार 10 अप्रैल, 2026 को आयोग की वेबसाइट पर जारी नोटिस में दिए गए चैलेंज/आपत्ति प्रबंधन सिस्टम से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइंस को देखें।

नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी हैं। यह परीक्षा देश भर के सेंटर्स पर 9-12 सितंबर और 15 सितंबर को आयोजित की गई। आयोग ने अब कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट और टेंटेटिव आंसर की एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करा दी हैं। कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग-इन करके इन्हें देख सकते हैं।
New: SSC Stenographer Application Form 2024 Released
Don't Miss: Month-wise current affairs
Suggested: Upcoming government exams
जो उम्मीदवार प्रोविजनल उत्तर कुंजी के संबंध में आपत्तियां दर्ज कराना चाहते हैं, वे 23 सितंबर को रात 11 बजे से 26 सितंबर को रात 11 बजे के बीच ऑनलाइन ऐसा कर सकते हैं। आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना वेबसाइट पर जारी की है।
किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति करने के लिए ₹50 की फीस देनी होगी। आयोग ने आपत्ति फीस को पहले के ₹100 से घटाकर ₹50 कर दिया है। 26 सितंबर को रात 11 बजे के बाद मिली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
अधिसूचना में कहा गया है कि चैलेंज मॉड्यूल में सवालों और विकल्पों का क्रम असल परीक्षा के दौरान दिखाए गए क्रम से अलग हो सकता है। हालांकि, परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों द्वारा चुने गए जवाब चैलेंज मॉड्यूल में सही-सही दिखाए जाएंगे।
Also readSSC Stenographer Scorecard 2025: एसएससी ग्रेड-सी स्टेनोग्राफर फाइनल आंसर-की व स्कोरकार्ड जारी
सेव किया गया प्रश्न-पत्र केवल व्यक्तिगत इस्तेमाल और खुद के विश्लेषण के लिए है। उम्मीदवार 10 अप्रैल, 2026 को आयोग की वेबसाइट पर जारी नोटिस में दिए गए चैलेंज/आपत्ति प्रबंधन सिस्टम से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइंस को देखें।
उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट का प्रिंटआउट ले लें, क्योंकि तय डेडलाइन के बाद ये उपलब्ध नहीं होंगी। इस समय-सीमा के बाद रिस्पॉन्स शीट या संभावित आंसर की उपलब्ध कराने के किसी भी व्यक्तिगत अनुरोध पर आयोग विचार नहीं करेगा।
उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि डालकर आधिकारिक पोर्टल पर अपना क्वालीफ़ाइंग स्टेटस आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट का लिंक होमपेज पर सीआरपी पीओ/एमटी सेक्शन के तहत उपलब्ध है।
Santosh Kumar