SSC Recruitment 2024: एसएससी सचिवालय सहायक, डिवीजन क्लर्क के लिए आवेदन शुरू, 21 फरवरी आखिरी तारीख
Santosh Kumar | February 3, 2024 | 07:07 PM IST | 1 min read
एसएससी ने जूनियर-सीनियर श्रेणियों के लिए सचिवालय सहायक और निचली-ऊपरी श्रेणियों में डिवीजन क्लर्क के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सचिवालय सहायक और डिवीजन क्लर्क ग्रेड भर्ती परीक्षा 2023-24 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 फरवरी से पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आयोग ने जूनियर-सीनियर दोनों श्रेणियों के लिए सचिवालय सहायक के लिए रिक्तियां जारी की हैं। इसके साथ ही एसएससी ने निचली और ऊपरी दोनों श्रेणियों में डिवीजन क्लर्क के लिए रिक्तियां भी जारी की हैं।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, एसएससी जूनियर सचिवालय सहायक और लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए परीक्षा की संभावित तारीख 10 मई है। जबकि सीनियर कैटेगरी के लिए आयोग ने परीक्षा की संभावित तारीख 13 मई साझा की है।
एसएससी के अनुसार, जूनियर सचिवालय सहायक और लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर -2 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक का भुगतान किया जाएगा। वहीं सीनियर कैटेगरी के लिए आयोग लेवल-4 के तहत 25500 रुपये से 81100 तक का भुगतान करेगा।
परीक्षा पैटर्न की बात करें तो सीबीटी मोड में दो पेपर होंगे। जिसमें पेपर-I वर्णनात्मक प्रकार का होगा जबकि पेपर-II में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। विकलांग अभ्यर्थियों को लेखक का उपयोग करने की अनुमति है, उन्हें परीक्षा के लिए प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा।
SSC Recruitment 2024 आवेदन पत्र भरते समय जिस विभाग में अभ्यर्थी कार्यरत है उसके प्रमुख द्वारा विधिवत सत्यापित सेवा पुस्तिका की कॉपी चाहिए होगी, इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, हस्ताक्षर, पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र यदि लागू हो जैसे दस्तावेज की जरूरत होगी।
अगली खबर
]JEE Main 2024 Exam: जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा के लिए तारीखें संशोधित, 4 अप्रैल से शुरू होगा एग्जाम
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि पेपर I में बीई/बीटेक के लिए 12,21615 पंजीकरण दर्ज किए गए, जिसमें 11,70036 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। वहीं पेपर 2 के लिए 74,002 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 55493 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी