SSC MTS Recruitment 2024: एसएससी एमटीएस रजिस्ट्रेशन तिथि 3 अगस्त तक बढ़ी, रिक्ति संख्या में भी इजाफा
Santosh Kumar | August 1, 2024 | 10:47 AM IST | 2 mins read
एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान 4 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन किया जा सकेगा। इसके बाद आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार के लिए विंडो 16 और 17 अगस्त को खोली जाएगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) (गैर-तकनीकी) और हवलदार भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के जरिए 3 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। आयोग ने एसएससी एमटीएस भर्ती 2024 के लिए रिक्तियों की संख्या भी बढ़ा दी है।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन किया जा सकता है।
एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती 2024 के तहत कुल 9,583 रिक्तियों में से 6,144 रिक्तियां मल्टी-टास्किंग स्टाफ के लिए हैं, जबकि 3439 रिक्तियां सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार पदों के लिए हैं। एसएससी ने इससे पहले, 8,326 रिक्तियों के लिए नोटिस जारी किया था।
SSC MTS Recruitment 2024: पात्रता मानदंड, आयु सीमा
पात्रता मानदंड की बात करें तो एसएससी मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है।
एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि हवलदार पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष रखी गई है।
एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान 4 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन किया जा सकेगा। इसके बाद आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार के लिए विंडो 16 और 17 अगस्त को खोली जाएगी।
SSC MTS Recruitment 2024 Process: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसएससी एमटीएस भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, Quick Links सेक्शन में Apply लिंक पर क्लिक करें।
- अब पोर्टल पर दिख रहे SSC MTS 2024 एप्लीकेशन लिंक को खोलें।
- नए यूजर हैं तो पंजीकरण करें अन्यथा अपनी आईडी लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा