SSC MTS Recruitment 2024: एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती के लिए ssc.gov.in पर आवेदन शुरू, 10वीं पास के लिए मौका
Saurabh Pandey | June 28, 2024 | 10:45 AM IST | 2 mins read
एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) शामिल होगी। पीईटी और पीएसटी केवल हवलदार पद के लिए हैं।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के 8326 पदों पर भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसके साथ ही इन रिक्तियों लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 27 जून से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती 2024 आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 तक है, जबकि आवेदन शुल्क भुगतान 1 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके बाद उम्मीदवारों को एसएससी एमटीएस हवलदार आवेदन पत्र में ऑनलाइन करेक्शन की सुविधा 16 और 17 अगस्त तक रहेगी।
SSC MTS Havaldar 2024 Recruitment: रिक्तियों का विवरण
एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती 2024 के तहत कुल 8,326 रिक्तियों में से 4887 रिक्तियां मल्टी-टास्किंग स्टाफ के लिए हैं, जबकि 3439 रिक्तियां सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार पदों के लिए हैं।
SSC MTS Vacancy 2024: आयुसीमा
एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि हवलदार पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष रखी गई है।
SSC MTS Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
एसएससी मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना जरूरी है।
SSC MTS Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। इसके अलावा, महिला उम्मीदवारों को भी एसएससी एमटीएस 2024 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने से भी छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन भुगतान मोड जैसे नेट-बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और भीम, यूपीआई आदि के माध्यम से किया जा सकता है।
SSC MTS Havaldar 2024 Recruitment: चयन प्रक्रिया
एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) शामिल होगी। पीईटी और पीएसटी केवल हवलदार पद के लिए हैं।
इसके अलावा, कंप्यूटर आधारित परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं - असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
Also read SBI Clerk Mains Result 2024: एसबीआई क्लर्क मेन रिजल्ट sbi.co.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
SSC MTS Havaldar 2024 Recruitment: परीक्षा विवरण
एसएससी कैलेंडर 2024 के अनुसार, एसएससी एमटीएस 2024 परीक्षा के लिए टियर 1 परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2024 में देश भर में कई पालियों में आयोजित होने वाली है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा एसएससी एमटीएस परीक्षा तिथि 2024 की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती सीबीई में दो सत्र होंगे और दोनों सत्रों में शामिल होना होगा। किसी भी सत्र का प्रयास न करने पर उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार