SSC JHT 2024 Answer Key: एसएससी जेएचटी पेपर 1 आंसर की ssc.gov.in पर जारी; 14 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति
Abhay Pratap Singh | December 12, 2024 | 08:04 PM IST | 2 mins read
एसएससी जेएसटी 2024 प्रोविजनल उत्तर कुंजी के साथ ही एसएससी जेएचटी 2024 रिस्पॉन्स शीट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 12 दिसंबर को एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर 2024 (SSC JHT 2024) पेपर 1 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जेएचटी 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी जेएचटी 2024 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी जेएचटी उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आयोग ने जेएचटी प्रोविजनल उत्तर कुंजी के साथ ही एसएससी जेएचटी 2024 रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2024 (पेपर-1) 9 दिसंबर आयोजित हुई थी।
एसएससी जेएचटी प्रोविजनल आंसर की 2024 में दिए गए उत्तरों से जो उम्मीदवार संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें चुनौती दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट को प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों के लिए आपत्ति विंडो 12 दिसंबर से 14 दिसंबर, 2024 तक खुली रहेगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “टेंटेटिव आंसर की के संबंध में अभ्यावेदन, यदि कोई हो, 12.12.2024 (शाम 06:00 बजे) से 14.12.2024 (शाम 06:00 बजे) तक प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करके ऑनलाइन प्रस्तुत किया जा सकता है। 14.12.2024 को शाम 06:00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।”
एसएससी जेएचटी 2024 भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक पदों के लिए कुल 312 रिक्तियों को भरा जाएगा। एसएससी जेएचटी भर्ती परीक्षा दो चरणों पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आयोजित की जाती है। पेपर-1 में ऑब्जेक्टिव और पेपर-2 में डिस्क्रिप्टिव टाइप के प्रश्न होते हैं।
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर 2024 पेपर 1 में सफल उम्मीदवार ही जेएचटी पेपर 2 में शामिल होने के लिए पात्र होते हैं। उम्मीदवारों का अंतिम चयन पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा