SSC JHT Recruitment 2024: एसएससी जेएचटी आवेदन फॉर्म में आज से ssc.gov.in पर करें सुधार, अंतिम तिथि कल
Abhay Pratap Singh | September 4, 2024 | 09:13 AM IST | 2 mins read
पंजीकृत उम्मीदवारों को एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन शुल्क का भी भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 4 सितंबर को एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SSC JHT) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। कैंडिडेट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी जेएचटी 2024 एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
एसएससी जेएचटी 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार को “आवेदन पत्र सुधार विंडो” के दौरान दो बार अपने संशोधित आवेदन को सही करने और पुनः जमा करने की अनुमति दी जाएगी।
एसएससी जेएचटी 2024 आवेदन पत्र में पंजीकृत उम्मीदवार नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, माता का नाम, श्रेणी, दिव्यांग श्रेणी, पत्राचार पता, परीक्षा केंद्र की पहली पसंद और संस्थान का नाम जैसे विवरण में संशोधन कर सकते हैं। आयोग द्वारा जेएचटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2024 कल यानी 5 सितंबर को बंद कर दी जाएगी।
Also read RPSC RAS Recruitment 2024: आरपीएससी ने आरएएस सहित कुल 733 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन किया जारी
एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर 2024 आवेदन पत्र को संपादित करने वाले सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को पहले सुधार के लिए 200 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। अभ्यर्थियों को अपना आवेदन दोबारा जमा करने से पहले सुधार के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट एसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर ट्रांसलेटर सहित ग्रुप-बी गैर-राजपत्रित पदों के लिए कुल 312 रिक्तियों को भरा जाएगा। SSC JHT 2024 परीक्षा अक्टूबर या नवंबर 2024 में आयोजित की जाएगी।
आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, सुधार विंडो की आखिरी तिथि के बाद आवेदन पत्र में बदलाव, सुधार या संशोधन के लिए किसी भी तरह के संचार माध्यम जैसे पोस्ट, फैक्स, ई-मेल, हाथ आदि से प्राप्त अनुरोध पर आयोग विचार नहीं किया जाएगा। आयोग संबंधित क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइटों पर परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले SSC JHT एडमिट कार्ड जारी करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी