SSC JE Recruitment 2024: एसएससी जेई के 1000 रिक्तियों के लिए 29 फरवरी से आवेदन शुरू, 100 रुपये शुल्क
Abhay Pratap Singh | February 13, 2024 | 02:43 PM IST | 1 min read
एसएससी जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए टियर-1 परीक्षा 4, 5 व 6 जून 2024 को आयोजित होगी। परीक्षा की अवधि 120 मिनट यानी 2 घंटे निर्धारित की गई है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: एसएससी जेई के 1000 पदों पर भर्ती के लिए 29 फरवरी 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस भर्ती के तहत केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद भरे जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एसएससी जेई भर्ती 2024 परीक्षा के लिए पेपर 1 का आयोजन 4 से 6 जून 2024 को किया जाएगा। वहीं, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मई माह के अंतिम सप्ताह में प्रवेश पत्र जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 मार्च तय की गई है।
एसएससी जेई पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 30 से 32 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।
एसएससी जेई भर्ती 2024: आवेदन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर एसएससी पंजीकरण नंबर, पासवर्ड व कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
जूनियर इंजीनियर के पद पर उम्मीदवारों का चयन टियर-1 एग्जाम, टियर-2 एग्जाम व डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित होगा। चयनित कैंडिडेट को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये का का मासिक वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई