SSC JE Final Result 2024: एसएससी जेई फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक जानें
Saurabh Pandey | February 3, 2025 | 10:44 PM IST | 1 min read
आयोग ने बताया कि फाइनल आंसर की के साथ-साथ शॉर्टलिस्ट किए गए/नहीं किए गए उम्मीदवारों के अंक शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी जेई पेपर II रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार एसएससी जेई पेपर II परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
आयोग ने बताया कि फाइनल आंसर की के साथ-साथ शॉर्टलिस्ट किए गए/नहीं किए गए उम्मीदवारों के अंक शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
एसएससी जेई पेपर I (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) रिजल्ट 20 अगस्त, 2024 को जारी किया गया था। इसके बाद एसएससी जेईई पेपर II 6 नवंबर, 2024 को आयोजित किया गया था।
SSC JE Paper II 2024 Result: न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
एसएससी जेई परीक्षा के पेपर-I और पेपर-II में न्यूनतम योग्यता अंक नीचे देख सकते हैं-
- यूआर के लिए 30% (पेपर-I- 60, पेपर-II- 90)
- ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 25% (पेपर-I- 50 पेपर-II- 75)
- अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20% (पेपर-I- 40, पेपर-II- 60)
SSC JE Paper II 2024 Result: क्वालीफाइड उम्मीदवारों की संख्या
- अनारक्षित - 563 पद
- ओबीसी- 480 पद
- एससी - 322 पद
- एसटी- 165 पद
- ईडब्ल्यूएस - 171
- कुल - 1701 पद
SSC JE Paper II 2024 Result: स्कोरकार्ड डिटेल
- परीक्षा का नाम
- रोल नंबर
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार के पिता का नाम
- उम्मीदवार की माता का नाम
- रैंक
- चयनित उम्मीदवारों की कुल संख्या (श्रेणी और स्ट्रीम के अनुसार)
परीक्षा के नोटिस के प्रावधान के अनुसार, पेपर- I और पेपर- II दोनों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों का उपयोग फाइनल क्वालीफाइंग और कट-ऑफ अंक निर्धारित करने के लिए किया गया है। जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2024 का फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दिया गया है
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें