SSC JE Application Correction: एसएससी जेई आवेदन करेक्शन का आज आखिरी मौका, जल्दी करें
Saurabh Pandey | April 23, 2024 | 04:24 PM IST | 2 mins read
एसएससी जेई आवेदन पत्र 2024 में लॉगिन करने और संशोधन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2024 के आवेदन पत्र में वांछित सुधार के लिए करेक्शन विंडो 22 अप्रैल को खोली गई थी। आवेदन पत्र में सुधार करने की आज यानी 23 अप्रैल आखिरी तारीख है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
एसएससी जेई आवेदन पत्र 2024 में लॉगिन करने और संशोधन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे, जिसमें उनका पंजीकरण नंबर और पासवर्ड शामिल है। उम्मीदवार एसएससी जेई 2024 आवेदन पत्र पर अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग और मैट्रिक रोल नंबर में बदलाव कर सकते हैं।
एसएससी जेई भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2024 रात 11 बजे तक थी। उम्मीदवारों को 19 अप्रैल तक फीस का भुगतान करने का समय दिया गया था। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए 22 और 23 अप्रैल तक आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए विंडो खोली गई है।
SSC JE 2024 Eligibility आवेदन शुल्क
एसएससी जेई (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा। जबकि, अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) से संबंधित उम्मीदवारों और आरक्षण के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
SSC JE 2024 Exam Date परीक्षा पैटर्न
एसएससी जेई परीक्षा 2024 देश भर के कई परीक्षा केंद्रों पर 4 से 6 जून तक आयोजित की जाएगी। एसएससी जल्द ही संबंधित क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर क्षेत्रवार एसएससी जेई प्रवेश पत्र जारी करेगा। एसएससी जेई परीक्षा पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया गया है, अब से पेपर 1 और पेपर 2 दोनों कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में होगा।
Also read UGC NET June 2024: यूजीसी नेट जून पंजीकरण ugcnet.nta.ac.in पर शुरू, 10 मई लास्ट डेट
मार्किंग स्कीम
उम्मीदवारों को पेपर में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। जबकि अनुत्तरित छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’