Abhay Pratap Singh | October 30, 2024 | 11:49 AM IST | 2 mins read
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेई पेपर 2 के उम्मीदवारों के लिए 29 अक्टूबर को शहर सूचना पर्ची जारी की है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आज यानी 30 अक्टूबर को जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा 2024 पेपर 2 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी जेई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
इससे पहले, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से 29 अक्टूबर, 2024 को एसएससी जेई पेपर 2 के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी साझा की गई थी। जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2024 के पेपर-2 के उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं।
एसएससी जेई पेपर 1 परीक्षा 5 से 7 जून तक देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी और परिणाम सितंबर में घोषित किया गया था। सिविल स्ट्रीम से कुल 11,765 उम्मीदवारों और इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम से 4,458 उम्मीदवारों को पेपर 1 में उनके प्रदर्शन के आधार पर पेपर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, “उक्त परीक्षा के लिए 'प्रवेश प्रमाणपत्र' संभवतः 30.10.2024 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इसे आयोग की वेबसाइट पर निर्दिष्ट लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से इसी तरह एक्सेस किया जा सकता है।”
एसएससी जेई पेपर 2 परीक्षा के प्रश्नपत्रों और प्रतिक्रिया पत्रों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी तथा योग्य और अयोग्य दोनों उम्मीदवारों के अंक परीक्षा समाप्त होने के बाद साझा किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेई पेपर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: