SSC GD Constable Result 2024: एसएससी कांस्टेबल जीडी रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, मेरिट लिस्ट, कटऑफ अंक जानें
Saurabh Pandey | December 13, 2024 | 11:55 AM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी परिणाम पीडीएफ में राज्यवार कटऑफ 2024 होगी। फाइनल राज्य-वार कटऑफ अंक उन सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों/क्षेत्रों के लिए उपलब्ध होंगी, जिनके लिए अधिसूचना में रिक्तियां अधिसूचित की गई थीं।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द ही एसएससी कांस्टेबल जीडी फाइनल रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। जो उम्मीदवार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा 2024 में शामिल हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी जीडी 2024 परीक्षा के लिए अंतिम कटऑफ परिणामों के साथ जारी की जाएगी। परिणाम पीडीएफ में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए फोर्सवाइज और राज्य-वार एसएससी जीडी कट ऑफ 2024 दी जाएगी।
एसएससी जीडी परिणाम पीडीएफ पर राज्यवार कटऑफ 2024 होगी। फाइनल राज्य-वार कटऑफ अंक उन सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों/क्षेत्रों के लिए उपलब्ध होंगी, जिनके लिए अधिसूचना में रिक्तियां अधिसूचित की गई थीं।
SSC GD Constable Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।
- एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल- रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करें।
- एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
- एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ को सेव करें और प्रिंटआउट लें।
SSC GD Constable Result 2024: संभावित कटऑफ
- अनारक्षित - 140-150
- ओबीसी - 137-147
- ईडब्लयूएस - 71-81
- एससी - 130-140
- एसटी -120-130
SSC GD Constable Result 2024: चयन प्रक्रिया
एसएससी जीडी 2024 चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे। इन सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवार ही एसएससी जीडी पदों पर चयन के लिए पात्र माने जाएंगे।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई)
- शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
- चिकित्सा परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
SSC GD Constable Result 2024: परीक्षा तिथि
एसएससी कांस्टेबल जीडी लिखित परीक्षा 20 फरवरी से 7 मार्च और 30 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी, जबकि रिजल्ट 11 जुलाई 2024 को घोषित किया गया था।
SSC GD Constable Result 2024: रिक्तियों की संख्या
इस वर्ष कुल 46617 कांस्टेबल रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें से 12076 बीएसएफ के लिए, 13632 सीआईएसएफ के लिए, 9410 सीआरपीएफ के लिए, 1926 एसएसबी के लिए, 6287 आईटीबीपी के लिए, 2990 असम राइफल्स के लिए और 296 एसएसएफ के लिए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा