SSC GD Constable Answer Key 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल के 26 हजार पदों के लिए आंसर की करेगा जारी
Abhay Pratap Singh | March 13, 2024 | 03:31 PM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी भर्ती 2024 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी भाषा के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) भर्ती परीक्षा उत्तर कुंजी जल्द जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल 2024 आंसर की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की सहायता से एसएससी जनरल ड्यूटी कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 7 मार्च तक दो घंटे की अवधि के लिए किया गया था।
एसएससी जीडी 2024 भर्ती अभियान के तहत कुल 26,146 रिक्त पद भरे जाएंगे। जिनमें से बीएसएफ में 6,174 पद, सीआईएसएफ में 11,025, सीआरपीएफ में 3,337 पद, एसएसबी में 635 पद, आईएटीबीपी में 3,189 पद, एआर में 1,490 पद और एसएसएफ में 296 पदों पर भर्ती की जाएगी।
एसएससी जीडी भर्ती 2024 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी भाषा में आयोजित की गई थी। इसके अलावा यह परीक्षा 13 क्षेत्रीय भाषा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, उड़िया, पंजाबी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में भी आयोजित हुई थी।
SSC GD Constable Provisional Answer Key 2024: डाउनलोड
एसएससी जीडी कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की 2024 आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर SSC GD Constable Answer Key 2024 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
- उम्मीदवार इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही भर्ती प्रक्रिया के लिए आयोजित अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी